
ब्यूरो रिपोर्ट
केन्द्रीय विद्युत मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर 7 मार्च को नई दिल्ली में उत्कृष्ट कार्यों के लिये प्रदेश के 9 लाइन मैन को सम्मानित करेंगे। इसमें मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी की एक कर्मठ महिला लाइन कर्मी श्रीमती नेहा चौरासिया भी शामिल है।
मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी क्षेत्र में श्रीमती चौरसिया के अलावा श्री देवेन्द्र सिंह कुशवाहा और श्री जसरथ रैकवार को भी सम्मानित किया जायेगा। इसी तरह पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी क्षेत्र से श्री दशरथ पाण्डेय, श्री सुरेश कुमार पटेल और श्री दउआ सिंह को सम्मानित किया जायेगा। पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी क्षेत्र से श्री अयूब खान, श्री राजेन्द्र राठौर और श्री भीम नारायण सिंह को सम्मानित किया जायेगा।




