
ब्यूरो रिपोर्ट
सारनी —-विद्युत मंडल कर्मचारी यूनियन मध्यप्रदेश के क्षेत्रीय महामंत्री अंबादास सूने ने बताया कि यूनियन द्वारा दिनांक 25.02.26 को भोपाल में विद्युत नियामक आयोग के समक्ष यूनियन की ओर से सकारात्मक सुझाव प्रस्तुत किये गए हैं। प्रस्ताव पर यूनियन के प्रान्तीय महामंत्री सुशील शर्मा और उमेश तिवारी प्रांतीय उपाध्यक्ष के साथ 2026-27 की विद्युत दरों में वृद्धि नहीं करने का अनुरोध किया । जिसमें प्रदेश में एक विद्युत वितरण कंपनी का गठन या पश्चिम क्षेत्र की अलग दर निर्धारण करना / एक मकान में एक से अधिक विद्युत कनेक्शन की मांग/ सिक्युरिटी डिपॉजिट में परिवर्तन / घरेलू कनेक्शन में सब्सिडी की समीक्षा कर व्यवसायिक विद्युत कनेक्शन में सब्सिडी में वृद्धि /पेंडिंग भर्ती में नियुक्ति की मांग/ सरकारी कार्यालयों से बकाया राशि की वसूली में की जाय/ आयोग ने मांगों को सुन कर उचित कार्यवाही करने के लिए आश्वस्त किया है। इस अवसर पर आयोग के समक्ष यूनियन के अनेक सदस्य उपस्थित हुए।




