
ब्यूरो रिपोर्ट
सारनी। शासकीय महाविद्यालय सारनी के एनएसएस कैंप पांढ़रा गांव में चल रहा हैं राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के चौथे दिन विषय नशा मुक्ति रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सामाजिक सुरक्षा अधिकारी नीतू सिंह नर्र, विकासखंड कार्यकर्ता प्रभारी ईश्वर मंडलेकर, दैनिक भास्कर के पत्रकार शिवाजी सूने तथा दैनिक आम समाचार पत्रकार कुलदीप साहु उपस्थित रहें। साथ ही शाहपुर कॉलेज से आई एनएसएस स्वयंसेविका ज्योति उइके विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुईं।

साथ ही शिविर दर्पण कि अतिथियों द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम में वीर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सरदार विष्णु सिंह उइके शासकीय महाविद्यालय सारनी के प्राचार्य प्रदीप पंद्राम सहित स्टाफ सदस्य प्रियंका डावंडे, सविता पटेल, अनिल तुमडाम, डॉ. यदुवंशी, अनुज हलदार, लक्ष्मी नागले तथा मनोज नागले उपस्थित रहें। सभी अतिथियों का एनएसएस स्वयंसेवकों द्वारा पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया।मुख्य अतिथि नीतू सिंह नर्रे ने विद्यार्थियों को नशा मुक्ति के महत्व पर विस्तार से जानकारी देते हुए नशे से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में बताया। ईश्वर मंडलेकर ने एनएसएस की गतिविधियों की सराहना करते हुए युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। शिवाजी सूने ने नशे से बचाव के उपाय बताए, जबकि कुलदीप साहु ने स्वयंसेवकों के कार्यों की प्रशंसा करते हुए प्रेरक उद्बोधन दिया। एनएसएस स्वयंसेविका ज्योति उइके ने शिविर के महत्व और आवश्यक गतिविधियों पर प्रकाश डाला।

महाविद्यालय के प्राचार्य ने शासकीय माध्यमिक शाला पांढ़रा के बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया। इस अवसर पर एनएसएस स्वयंसेवकों निकिता, पूजा, पियूष, कुशल, प्रज्ञा और नंदिनी द्वारा नशा मुक्ति विषय पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया, जिससे ग्रामीणों को जागरूकता का संदेश मिला। वहीं शासकीय माध्यमिक शाला पांढ़रा के विद्यार्थियों ने आकर्षक गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम को रोचक बनाया। अंत में कार्यक्रम का सफल समापन किया गया। मुख्य अतिथि नीतू सिंह नर्रे ने विद्यार्थियों को नशा मुक्ति के महत्व पर विस्तार से जानकारी देते हुए नशे से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में बताया। ईश्वर मंडलेकर ने एनएसएस की गतिविधियों की सराहना करते हुए युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया।
शिवाजी सुने ने नशे से बचाव के उपाय बताए, जबकि कुलदीप साहू सिंह ने स्वयंसेवकों के कार्यों की प्रशंसा करते हुए प्रेरक उद्बोधन दिया। एनएसएस स्वयंसेविका ज्योति उइके ने शिविर के महत्व और आवश्यक गतिविधियों पर प्रकाश डाला। महाविद्यालय के प्राचार्य ने शासकीय माध्यमिक शाला पांडरा के बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया। इस अवसर पर एनएसएस स्वयंसेवकों निकिता, पूजा, पियूष, कुशल, प्रज्ञा और नंदिनी द्वारा नशा मुक्ति विषय पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया, जिससे ग्रामीणों को जागरूकता का संदेश मिला। वहीं शासकीय माध्यमिक शाला पांढरा के विद्यार्थियों ने आकर्षक गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम को रोचक बनाया। अंत में कार्यक्रम का सफल समापन किया गया।





