
ब्यूरो रिपोर्ट
- भारतीय सेना के भूतपूर्व जवान की अंतिम यात्रा में उमडा जन सैलाब
- पूर्व सैनिक संघ द्वारा दिया गया अंतिम सैनिक सम्मान, बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद
सतपुड़ा व्यापारी संघ के अध्यक्ष अरविंद सोनी एवं भरत लाल सोनी के छोटे भाई पाथाखेड़ा निवासी पूर्व सैनिक राजेंद्र सोनी कल पंचतत्व में विलीन हो गए, पिछले कुछ समय से उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा था एवं उनका हैदराबाद में उनका इलाज चल रहा था जहां उन्होंने अंतिम सांस ली, उनके पार्थिव शरीर को हैदराबाद से बगडोना लाया गया जहां उन्हें पूर्व सैनिक संघ द्वारा पूरे विधि विधान अंतिम सैनिक सम्मान दिया गया।

पूर्व सैनिक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष मुन्नालाल कापसे ने बताया कि राजेंद्र सोनी हमारे साथी रहे हैं और उन्होंने भारत माता की सेवा के लिए अपने जीवन के 18 साल दिए जम्मू कश्मीर में सीमा पर उन्होंने अपनी सेवाएं दी इसके अलावा उन्होंने नक्सल प्रभावित एरिया में भी अपनी सेवाएं दी,उनके इस प्रकार अचानक दुनिया छोड़कर चले जाने के कारण जिला पूर्व सैनिक संघ परिवार दुखी है।

दुख की इस घड़ी में पूर्व सैनिक संघ एवं नगर के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में अंतिम सैनिक सम्मान दिया गया इस दौरान पूर्व सैनिक संघ के जिला अध्यक्ष पूर्व मेजर पंडरी डांगे, जिला सचिव पूर्व नायक सूबेदार सुदामा सूर्यवंशी, जिला सैनिक कल्याण संघ से जगदीश साहू, के अलावा मुख्य सुरक्षा अधिकारी शरद राघव एवं प्रवीण शेडे , निखिल सोनी विशेष रूप से उपस्थित रहे इस दौरान राष्ट्रगान भी हुआ और यह नजारा देख सभी की आंखें नम हो गई पूर्व सैनिक की इस अंतिम विदाई में बड़ी संख्या में जन सैलाब उमड़ गया जिसके कारण मुख्य मार्ग पर बार-बार जाम की परिस्थिति बन रही थी।
भारत माता के सपूत के इस अंतिम सफर में बेटियों ने भी कंधा दिया यह नजारा देखकर भी लोगों की आंखें नम हो गई।







