
ब्यूरो रिपोर्ट
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने त्यौहारों के दृष्टिगत मध्यप्रदेश में शांति, सुरक्षा एवं सुव्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु पुलिस कमिश्नर कार्यालय, भोपाल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कानून-व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सभी जिलों में सतर्कता, समन्वय एवं प्रभावी निगरानी के निर्देश दिए।






