ब्यूरो रिपोर्ट मध्यप्रदेश वन विभाग की वन रक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2026 में विज्ञापित पदों की संख्या में संशोधन किया गया है। कर्मचारी चयन मंडल द्वारा पदों की गणना में त्रुटि पाए जाने के कारण अब श्रेणीवार और प्रवर्गवार संशोधित पद जारी किए जाएंगे। जल्द ही संशोधित विज्ञप्ति जारी होगा।