
ब्यूरो रिपोर्ट
सतपुड़ा ताप विद्युत गृह, सारनी के ऑफिसर्स क्लब में पारंपरिक उत्साह, रंगों की उमंग और आपसी सौहार्द के वातावरण में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। क्लब के सम्मानित सदस्यों एवं उनके परिवारजनों की उत्साहपूर्ण सहभागिता से पूरा परिसर रंगोत्सव की खुशियों से सराबोर हो उठा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री एस. के. लिल्होरे (मुख्य अभियंता) रहे। श्री एस. एन. सिंह, श्री पीयूष गुप्ता एवं श्री मनीष शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति ने समारोह की शोभा को और बढ़ाया। अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ एवं गुलाल से किया गया।
समारोह के दौरान विभिन्न मनोरंजक खेलों एवं गतिविधियों का आयोजन हुआ, जिनमें सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
समापन अवसर पर सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएँ दीं तथा भाईचारे, एकता और सद्भाव का संदेश दिया।





