
संजय वर्मा सलैया
ग्राम पंचायत सलैया द्वारा होली रंग पंचमी के पावन अवसर श्री मेघनाथ बाबा रंग पंचमी मेला एवं रामसत्ता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रामसत्ता 07 मार्च रात्रि 11 बजे से प्रारम्भ हुई जिसका समापन दिनांक 08 मार्च को रात्रि 11 बजे तक होगा। रामसत्ता प्रतियोगिता में पुरूस्कार प्रथम पुरूस्कार 31001/-, द्वितीय पुरूस्कार 21001/-,तृतीय पुरूस्कार 15001/-, चतूर्थ पुरूस्कार 13001/-, पंचम पुरूस्कार 11001/-, छष्टमं पुरूस्कार 9001/-, ,सप्तम् पुरूस्कार 7001/-,अष्टम् पुरूस्कार 6001/- और नवम् पुरूस्कार 5001/- रखा गया है।
बता दे की इस दौरान नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। जिसमे बच्चो के द्वारा रंगारंग नृत्यों की प्रस्तुति दी गई। जिसमे प्रथम पुरूस्कार 5001/- , द्वितीय पुरूस्कार 3001/-,तृतीय पुरूस्कार 2001/- , चतूर्थ पुरूस्कार 1001/-, पंचम पुरूस्कार 501/- रखा गया।








