
सुखदेव मोहबे एवं किरण ढँढोरिया
ब्लॉक कांग्रेस कमिटी सारणी के द्वारा ब्लॉक अध्यक्ष बटेश्वर भारती के नेतृत्व में चार सूत्रीय मांगो को लेकर मुख्य नगर पालिका अधिकारी को ज्ञापन सौपा गया। ब्लॉक अध्यक्ष बटेश्वर भारती ने बताया की मेन रोड बगडोना के किनारे चाट व अन्य दुकाने लगती है ग्राहक उन्हें खाने के लिए मेन रोड पर अपने वाहनों को खड़ा कर देते है। जिससे आवागमन में भारी बाधा उत्पन्न होती है, दुर्घटना के अवसर बनते है कुछ गंभीर दुर्घटनायें हो चुकी है। उन्होंने न.पा. प्रशासन से चौपाटी बनाने एवं पार्किंग की सुविधा देने तथा वन विभाग को अनापत्ती प्रमाण पत्र देने हेतु मांग की है।
वही दूसरा पाथाखेड़ा मोक्षधाम मार्ग को सीसी सड़क बनाने तथा नल कनेक्शन राशि माफ़ कर बकायेदारों के नल कनेक्शन ना काटे जाने की मांग की है। इसके आलावा नेता प्रतिपक्ष को नगर पालिका कार्यालय परिसर में कक्ष शीघ्र उपलब्ध कराये जाने की भी मांग की है। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
उन्होने चेतावनी देते हुए कहा है की यदि शीघ्र कार्यवाही नहीं होने की स्थिति में ब्लाक कांग्रेस कमेटी आन्दोलित हो हर सम्भव कार्यवाही करने हेतु बाध्य होगी जिसकी सम्पूर्ण जवाबदारी आपकी नगर पालिका परिषद की होगी।






