
ब्यूरो रिपोर्ट
सतपुड़ा ताप विद्युत गृह, सारनी में आयोजित 55वें राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस एवं सप्ताह का समापन मुख्य अभियंता श्री एस. के. लिल्होर के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर सप्ताह भर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों एवं ठेका श्रमिकों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
सुरक्षा जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित स्लोगन/नारा प्रतियोगिता, सेफ्टी क्विज, प्राथमिक चिकित्सा प्रदर्शन, अग्निशमन एवं सुरक्षा उपकरणों की प्रदर्शनी सहित विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
स्लोगन प्रतियोगिता (अधिकारी-कर्मचारी वर्ग) में श्री प्रवीण कडवेकर ने “इतिहास गवाह है, बिना सुरक्षा उपकरणों के सब तबाह है” नारे के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। श्रीमती वर्षा त्यागी द्वितीय तथा श्री आशीष बाथरी तृतीय स्थान पर रहे।

प्रशिक्षु एवं ठेका श्रमिक वर्ग में श्री तुलसी राम इवने प्रथम, श्री रवि सिंह द्वितीय एवं श्री भरत यादव तृतीय स्थान पर रहे।
सेफ्टी क्विज प्रतियोगिता (अधिकारी-कर्मचारी वर्ग) में श्री रोहिताशु सिंह परिहार प्रथम, श्री राहुल विश्वकर्मा द्वितीय तथा श्री राहुल झरबड़े तृतीय स्थान पर रहे।
वहीं प्रशिक्षु एवं ठेका श्रमिक वर्ग में श्री सतीश साहनी प्रथम, श्री पुनीत बनवारी द्वितीय एवं श्री पारस धुर्वे तृतीय स्थान पर रहे।
साइट पर नियमित रूप से सुरक्षा उपकरणों का उपयोग कर सुरक्षित कार्य करने वाले ठेका श्रमिकों को भी विशेष सुरक्षा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को प्रोत्साहन स्वरूप टू-व्हीलर हेलमेट भी भेंट किए गए, जिससे सड़क सुरक्षा के प्रति भी जागरूकता को बढ़ावा मिले।
अपने संबोधन में मुख्य अभियंता श्री एस. के. लिल्होर ने कहा कि सुरक्षा केवल एक सप्ताह का कार्यक्रम नहीं, बल्कि हर दिन और हर क्षण अपनाई जाने वाली कार्य संस्कृति है।

कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त मुख्य अभियंता श्री मनीष शर्मा, श्री एस. एन. सिंह (एक्सपर्ट), मुख्य रसायनज्ञ श्री पीयूष गुप्ता, अधीक्षण अभियंता श्री यशवंत वराठे, उल्लास देशमुख, निकुंज सोनी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
सप्ताह भर आयोजित कार्यक्रमों का संचालन एवं समन्वय मुख्य संरक्षा अधिकारी श्री अमित बंसोड़ द्वारा किया गया।





