
ब्यूरो रिपोर्ट
बैतूल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शाखा वार्षिक उत्सव 15 मार्च, दिन रविवार को सांय 5 बजे यूरो किड्स स्कूल हनुमान मंदिर इटारसी रोड में आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर स्वयंसेवकों द्वारा गणवेश में शाखा के कार्यक्रम समाज के सामने प्रदर्शित किए जाएंगे।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शाखा लाल बहादुर शास्त्री बस्ती का वार्षिक उत्सव मनाए जाने को लेकर लगभग एक सप्ताह से सदर स्थित कस्तुरी बाग में प्रतिदिन प्रात: 6.15 बजे से स्वयं सेवकों द्वारा अभ्यास किया जा रहा था। स्वयं सेवक संघ की शाखा द्वारा प्रात: समता: द्विपद पुरसर, द्विपद प्रतिसर, द्विपद वामसर, द्विपद दक्षिणसर, वामव्रत, दक्षिणव्रत, अर्धवृत, मितकाल, प्रचल (11 कदम चलना 12 वा मिलाना अर्धवृत्त 11 चलना 12 वा मिलाना।
दंड संचालन: प्रहार प्रक्रम (6 बार प्रहार मारते हुए आगे बढ़ना), प्रहार अपक्रम(6 बार प्रहार मारते हुए पीछे आना), प्रहार मार प्रयोग एक (पहली दिशा में दो प्रहार लगाना कंधा बदली करना और तीसरी दिशा में दो प्रहार लगाना कंधा बदली करना)
प्रहार तुर्यभ्रम चतुष्क: क्रमश: 1-पहली दिशा में दो प्रहार लगाना बाया पैर उठाते पीठ की ओर रखकर एक प्रहार लगाना, 2,3,4 यही काम चारों दिशाओं में करना।
नियुद्ध: मुष्ठी प्रहार सूर्यचक्र 6 बार, मुष्ठी प्रहार नासिका 6 बार, मुष्टि प्रहार जठर 6 बार, स्थिर मुष्टी प्रहार प्रकार 1, स्थिर मुष्टि प्रहार प्रकार 2
क्षेप : पार्षक्षेप,अधोक्षेप, उर्ध्वक्षेप
पदविन्यास: सम्मुख, विमुख, सम्मुख -विमुख एक बारम कुरू, प्रसर एक बारम कुरू, प्रतिसर एक बारम कुरू, प्रसर -प्रतिसर एक बारम कुरू, सम्मुख -विमुख -प्रसर- प्रतिसर एक बारम कुरू
खेल -2 जिसमें आसन: ताड़ासन, अर्धकटीचक्रासन, व्यायाम योग: प्रणाम योग 16 अंकों में, करतल योग 16 अंकों में, दंड योग: बंदूक योग 16 अंकों में, वंशी योग 16 अंकों में सहित अन्य योग प्रतिदिन करवाए जा रहे हैं। स्वयं सेवक संघ की शाखा ने 15 मार्च को सांय 5 बजे शाखा का वार्षिक उत्सव में शामिल होने की अपील की है।



