
ब्यूरो रिपोर्ट
केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ विधायक श्री हेमंत खंडेलवाल की सुपुत्री दिवंगत सुश्री सुरभि खंडेलवाल को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
रविवार को केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान बैतूल में विधायक श्री खंडेलवाल के निज निवास पहुंचे, यहां उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।






