
ब्यूरों रिपोर्ट
भैंसदेही:- भाजपा के यशस्वी प्रदेशाध्यक्ष एवं बैतूल के लाड़ले विधायक मान.श्री हेमंत खंडेलवाल जी तथा आरडी पब्लिक स्कूल की डायरेक्टर श्रीमती रितु खंडेलवाल जी की दिवंगत लाड़ली सुपुत्री स्व.सुरभी खंडेलवाल जी के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए चिल्कापुर के भाजपा नेता धनराज साहू (अधिवक्ता ), लालाराम साहू,दादूराव पाटनकर, दिलीप राने,अशोक बारस्कर, राजकुमार बोड़खे, केशोराव बारस्कर, गुलाबराव चढ़ोकार, अजाबराव बोड़खे,श्रीराम बारस्कर एवं बबलू आर्य ने खंडेलवाल निवास बैतूल पहुंचकर स्वर्गीय सुरभी खंडेलवाल जी को श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा प्रदेशाध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल जी से मुलाकात कर शोक जताया एवं शोकाकुल परिवार को इस महान दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से मंगल कामना की।
