
धनराज साहू तहसील ब्यूरो
- चिल्कापुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया विद्यारंभ समारोह
- जनप्रतिनिधियों ने बच्चो को प्रमाणपत्र वितरित कर दी बधाई
भैंसदेही:- महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बच्चों के लिए विद्यारंभ समारोह आयोजित किए जाने के निर्देशों के पालन में भैंसदेही परियोजना अधिकारी श्रीमती सुनीता सेलू के कुशल निर्देशन एवं सेक्टर सुपरवाइजर श्रीमती रश्मि वर्मा के कुशल मार्गदर्शन में ग्राम पंचायत क्षेत्र चिल्कापुर में तीनों आंगनबाड़ी केंद्र का सम्मिलित विद्यारंभ समारोह कार्यक्रम उप स्वास्थ्य केंद्र चिल्कापुर के सभा कक्ष में आयोजित किया गया।

आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंडल महामंत्री सांसद प्रतिनिधि धनराज साहू,क्षेत्रीय जनपद सदस्य श्रीमती शकुंतला जीवन सॉ उइके,सरपंच श्रीमती हेमलता लोखंडे, भाजपा नेता लालाराम साहू,दादूराव पाटनकर, दिलीप राने,राजकुमार बोड़खे, अशोक बारस्कर, केशोराव बारस्कर, गुलाबराव चढ़ोकार, अजाब बोड़खे,कांग्रेस नेता अरुण दवंडे, टुकड्या देशमुख, पंचायत सचिव श्रीमती रुनिया सरेयाम, सहायक सचिव संदीप मगरदे, सीएचओ सुश्री साक्षी मालवीय,एएनएम श्रीमती रेखा धुर्वे, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती दीपाली साहू,श्रीमती सुनीता चढ़ोकार एवं भाग्यश्री महाले ने कार्यक्रम में भाग लेते हुए चयनित बच्चों को विद्यारंभ प्रमाण पत्र का वितरण किया।

इस अवसर पर अतिथियों द्वारा बच्चों एवं उनके पालको को तिलक लगाकर एवं गुलदस्ता भेंटकर उनका स्वागत किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेता धनराज साहू ने विद्यारंभ कार्यक्रम के संदर्भ में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि आंगनवाड़ी से निकलकर बच्चे एक निश्चित उम्र पार करने के उपरांत स्कूली शिक्षा की ओर अग्रसर होने जा रहे है जहां वे स्कूलों में दाखिला लेकर विद्या आरंभ करेंगे। इसलिए आज बच्चों व पालको को सम्मानित कर उनके उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की जा रही है ताकि बच्चे अच्छे संस्कारों के साथ स्कूली शिक्षा ग्रहण कर अपने भविष्य को संवार सके।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएचओ सुश्री साक्षी मालवीय ने स्वास्थ्य सेवाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। अतिथियों द्वारा बच्चों को विद्या आरंभ प्रमाण पत्र वितरित कर उनके उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती दीपाली साहू ने अतिथियो, पालकों एवं मातृ शक्तियों द्वारा दिए गए अपने अमूल्य समय के लिए उनका आभार जताया। कार्यक्रम को सफल बनाने में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती दीपाली साहू, श्रीमती सुनीता चढ़ोकार,सुश्री भाग्यश्री महाले, आंगनवाड़ी सहायिका श्रीमती मंदा पवार,श्रीमती संतोषी बोड़खे एवं श्रीमती इंदु ठाकरे का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मातृ शक्तियां ,पालक एवं बच्चे उपस्थित रहे।
