
ब्यूरो रिपोर्ट
बैतूल। क्षत्रिय लोणारी कुंबी समाज सेवा संगठन के सदस्यों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल को आगामी 13 मई में होने जा रहे समाज संगठन के कन्यादान महोत्सव का उन्हें निमंत्रण दिया। कुंबी समाज सेवा संगठन के अध्यक्ष यशवंत मुन्ना मानकर के नेतृत्व में समाज के सदस्यों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के निवास पहुंचकर उन्हें नियंत्रण दिया, साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव जिले के पालक मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल को भी आयोजन में आमंत्रित करने हेतु निवेदन किया गया जिस पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने उन्हें हर तरह का सहयोग दिए जाने का आश्वासन दिया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल ने समाज को आश्वस्त किया कि कन्यादान महोत्सव में शामिल होने के लिए वे स्वयं अपने लेटर पैड पर मुख्यमंत्री मोहन यादव एवं प्रभारी मंत्री को आमंत्रण देंगे।
श्री खंडेलवाल ने कहा कि सामूहिक विवाह से हमारे समाज में रचनात्मक बदलाव आते हैं अमीर गरीब सामान पंक्तियों में आते हैं समाज सुधार के लिए किए गए कार्य के उन्होंने प्रशंसा करते हुए पूर्ण रूप से सहयोग देने का आश्वासन दिया। इधर संगठन के अध्यक्ष यशवंत मुन्ना मानकर ने समाज के सभीजनों से अपील की है कि इस कार्यक्रम में तन-मन से सहयोग देकर संगठन की एकता को मजबूत करें। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से मिलने वालों में समाज संगठन के जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष नरेश फाटे, उज्जवल पांसे,पंकज सावले, पिंटू महाले, प्रताप पांसे, पार्षद रघुनाथ लोखंडे, सुरेंद्र कनाठे , राजा वागद्रे, ऋषि माकोड़े, राज वाघमारे ,राम देशमुख, संजय मकोड़े, योगेश कुबड़े ,पर्वत धोटे, सतीश घोडकी ,मटू साबले, पंकज धोटे, योगेश कोशे सहित प्रतिनिधि मंडल में समाज के वरिष्ठ समाज सेवक उपस्थित थे।






