
ब्यूरो रिपोर्ट
- पुलिस अधीक्षक से मिलकर भाजपा नेताओ ने रखी निष्पक्ष जॉच की मांग
- कांग्रेस द्वारा फैलाए जा रहे झूठ को किया बेनकाब
बैतूल। विकास खंड प्रभातपटटन के ग्राम खेडीरामोसी में विगत दिनो हुए व्यक्तिगत मामले को कांग्रेस द्वारा राजनीतिक रंग देने की कोशीश की जा रही है जिसको लेकर भाजपा नेताओं ने पुलिस अधीक्षण वीरेन्द्र जैन से मिलकर मामले की निष्पक्ष जॉच करने की बात करते हुए दोषियों पर कडी कार्यवाही करने की मांग की है। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सुधाकर पंवार ने बताया कि पिछले दिनो चंद्रकला पति नामदेव मगरदे द्वारा रजिस्टर्ड विक्रय पत्र के माध्यम से ग्राम खेडीरामोसी की कृषि भूमि संतोष पिता गिरधारी पंवार से क्रय की गई है। वहीं संतोष पंवार द्वारा उक्त भूमि फूला बाई मेहरा पिता भूनी मेहरा द्वारा रजिस्टर्ड विक्रय पत्र द्वारा खरीदी गई थी। उसी भूमि का विधिवत सीमांकन कराने के दौरान जो हिंसा हुई उसकी सुक्ष्मता से जॉच कर जिम्मेदारों पर कठोर कार्यवाही करते हुए निर्दोषो को मामले से दूर रखने की बात कही वहीं आमला विधायक डा.योगेश पंडाग्रे ने कहा कि उक्त भूमि का मामले पूरी तरह से व्यक्तिगत है जो घटना हुई उसमें भाजपा का कोई पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल नही है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जित्तू पटवारी, पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे और कांग्रेस के जिलाध्यक्ष निलय डागा सस्ती लोकप्रियता के लिए झूठ बोलकर समाज को भ्रमित करने का काम कर रहे है। मुलताई विधायक चंद्रशेखर देशमुख ने कहा कि कांग्रेस झूठ बोलकर आदिवासियों को गुमराह कर रही है। घटना में युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष भास्कर मगरदे गंभीर रूप से घायल है वहीं कांग्रेसी नेता मामले की जानकारी के बगैर समाज में भेद डालने का काम कर रहे है। इस दौरान भैसदेही विधायक महेन्द्रसिंह चौहान ने कहा कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जॉच की जानी चाहिए कांग्रेस सिर्फ आदिवासियों को वोट की रानजीति के लिए उपयोग करने काम करती हैं भाजपा ने हमेशा से ही आदिवासियों के पक्ष में कार्य किया है। कांग्रेस के द्वारा फैलाए जा रहे झूठ की भी जॉच होनी चाहिए। चर्चा के उपरांत पुलिस अधीक्षक श्री जैन ने भाजपा नेताओं को न्याय संगत जॉच के लिए आश्वस्त करते हुए कहा कि किसी भी निर्दोष के साथ गलत नही होगा वहीं दोषियां को बक्शा नही जाएगा। इस दौरान किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री अशोक पांसे, पिछडा वर्ग मोर्चा प्रदेश मंत्री अतीत पंवार, जिला महामंत्री कृष्णा गायकी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष महेश्वर सिंह चंदेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष हंसराज धुर्वे, पर्वतराव धोटे, जिला मीडिया प्रभारी सूर्यदीप त्रिवेदी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।