
ब्यूरो रिपोर्ट
सारनी। जल गंगा संवर्धन अभियान के तीसरे चरण के तहत मंगलवार 31 मार्च 2026 को सुबह 8 बजे से वार्ड 13 स्थित छठ घाट की श्रमदान के माध्यम से सफाई की जाएगी। इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण एवं आम जनता श्रमदान कर सतपुड़ा डेम स्थित जलस्त्रोत की सफाई करेगी।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी सी. के. मेश्राम ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार मध्यप्रदेश शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मंत्रालय भोपाल एवं कलेक्टर बैतूल के निर्देशानुसार जल गंगा संवर्धन अभियान 19 मार्च 2026 से प्रारंभ किया गया। इस दौरान नगर पालिका द्वारा विभिन्न जलस्त्रोतों की सफाइ की गई। इसके तहत अब चरणबद्ध तरीके से सार्वजनिक जलस्त्रोतों की सफाई होगी। मंगलवार 31 मार्च को छठ पूजा घाट, 3 अप्रैल को वार्ड 10 दमुआ नाका कुआं, 6 अप्रैल को दमुआ नाका पंप हाउस, 9 अप्रैल को वार्ड 1 स्थित शासकीय कुएं की सफाई की जाएगी। मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने समस्त आम नागरिकों, धार्मिक, सामाजिक एवं स्वयं सेवी संगठनों से उक्त अभियान से जुड़ने का आव्हान किया है।