
- देश के हित में करेंगे काम, काम के लेगे पूरे दाम
मध्य प्रदेश नगर पालिका निगम कर्मचारी महासंघ *(संबद्ध भारतीय मज़दूर संघ)* का प्रथम अधिवेशन की बैठक का आयोजन 4 अप्रैल को गांधी हाल इंदौर में संपन्न हुआ। जिसमे कर्मचारियों के नियमितीकरण, समयमान वेतनमान और रिक्त पदों पर भर्ती जैसे अनेक मुद्दों को लेकर चर्चा की गई। साथ ही भारतीय मजदूर संघ के नेतृत्व में आयोजित इस बैठक में दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा और सुविधाओं को बढ़ाने पर जोर दिया गया।

प्रदेश कोषाअध्यक्ष नगर पालिका – निगम कर्मचारी महासंघ श्री के के भावसार ने बताया की अधिवेशन में प्रदेश के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। श्री मान भगवान दास गोडाने, श्रम कल्याण मंडल के पूर्व अध्यक्ष एवं श्री मान अरविंद मिश्रा , अखिल भारतीय मंत्री एवं प्रदेश प्रभारी, श्री महेंद्र सिंह ठाकुर , सह प्रदेश प्रभारी श्री वी डी शर्मा जी संगठन मंत्री, प्रदेश अध्यक्ष श्री हीरा रानवे ,महामंत्री श्री हरीओम कुशवाह , कार्यकारी अध्यक्ष श्री केदार यादव , प्रदेश संगठन श्री मंत्री सुनील बंसल ने उद्बोधन कर सभी का मार्गदर्शन किया एवं प्रदेश की नगरीय निकायों में कार्यरत कर्मचारियों की समस्याओं पर मंथन कर निराकरण हेतु शासन स्तर पर प्रभावी प्रयास एवं निराकरण हेतु निर्णय लिए गए।







