
किरण ढँढोरिया
🔹पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेंद्र जैन के मार्गदर्शन में महिला संबंधी अपराधों पर त्वरित एवं कठोर कार्रवाई किए जाने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस प्रियंका करचाम के नेतृत्व में थाना सारणी पुलिस टीम द्वारा महिला के साथ शारीरिक संबंध (बलात्कार) करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है।
🔹घटना का संक्षिप्त विवरण*
फरियादीया ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट किया कि आरोपी रोहित सूर्यवंशी निवासी पाथाखेडा के व्दारा फरियादीया के बच्चो का पालन पोषण करने का लालच देकर व शादी का झांसा देकर उसके साथ सन 2022 से लगातार शारीरिक संबंध बनाये है एवं शादी करने से मना कर दिया जो फरियादीया कि रिपोर्ट पर आरोपी रोहित सूर्यवंशी के विरूध्द अपराध 69 बीएनएस का पाया जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया ।
🔹विवेचना के दौरान आरोपी रोहित पिता रामा सूर्यंवंशी उम्र 31 साल निवासी जेरी चौक शोभापर पाथाखेडा थाना सारणी को दिनांक 04.04.26 को गिरफ्तार किया गया ।आरोपी को आज दिनांक 05.04.26 को माननीय न्यायालय में पेश जिला जेल बैतूल भेजा गया ।

🔹गिरफ्तार आरोपी
रोहित सूर्यवंशी पिता रामा सूर्यंवंशी उम्र 31 साल निवासी जेरी चौक शोभापर पाथाखेडा थाना सारणी
🔹कार्रवाई में सहयोगी अधिकारी/कर्मचारी
* निरीक्षक जयपाल इनवाती
* उप निरीक्षक प्रीति पालेवार
* प्रधान आरक्षक 06 श्रीराम उईके
* आरक्षक राजेन्द्र सैनिक राजेश
🔹पुलिस अधीक्षक बैतूल की अपील
महिला एवं बालिकाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों की रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेंद्र जैन द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि ऐसे किसी भी अपराध की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। आपकी सूचना पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।





