
भारती भूमरकर
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री सुखदेव पांसे की अनुशंसा पर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष निलय डागा की सहमति से सारनी ब्लॉक यूथ कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष श्री हेमंत धोटे को सारनी कांग्रेस का मंडलम अध्यक्ष नियुक्त किया गया हैं ।
लंबे समय से संगठन में सक्रिय रहकर जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं के साथ मजबूती से जुड़े रहे हैं। इस अवसर पर हेमन्त धोटे ने शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे तथा संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।
बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से भोला कांति, तिरुपति ऐरोलू, भगवान जावरे,बटेश्वर भारती, मोहम्मद इलियास, भूषण कांति, विक्की सिंह, सन्नी ऐरोलू, नरेंद्र वाडिबा, गौतम नागले, प्रवीण पाल, हरिश पाल, मानिक राव धोटे, डी डी देशमुख, गोविंदा ऐरोलू सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया ।





