
ब्यूरो रिपोर्ट
सारनी। आम आदमी पार्टी की जनहितैषी जल आवर्धन नल कनेक्शन राशि एवं प्रतिमाह जल कर राशि की लड़ाई में जिला प्रशासन ने दिया जांच का आदेश।
आम आदमी पार्टी की लगातार जल आवर्धन योजना नल कनेक्शन राशि पूर्ण माफ एवं प्रतिमाह जल कर राशि हाफ को लेकर जनहित में लड़ाई जारी है हजारों परिवार ने इसे जबरन झूठ बोलकर राजस्व वसूली में अपना समर्थन दिया है। भाजपा सरकार वार्डवासियों को बहला फुसलाकर 2300 रु की राशि कर किस्तों में लेने का दबाव बनवाकर राजस्व वसूली कर रही हैं जो जनहित में उचित नहीं है। MPPGCL,WCL और उनके कर्मचारियों नल कनेक्शन राशि में रियायत और गैर कामगारों से हजारों रुपए की नगर पालिका परिषद में प्रस्ताव लाकर वसूली अलोकतांत्रिक प्रक्रिया हैं। आम आदमी पार्टी ने हजारों वार्डवासियों के हस्ताक्षर जिला कलेक्टर को 20 फरवरी को ज्ञापन देकर सौंपे थे उसमें जिला अपर कलेक्टर वंदना जाट जी ने पुलिस अधीक्षक बैतूल,अनुविभागीय अधिकारी राजस्व शाहपुर,परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण बैतूल को 23 मार्च को पत्र जारी कर सकारात्मक विधि संगत नियमानुसार कार्यवाही के लिए पत्र जारी किया हैं।
आम आदमी पार्टी के साथियों ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर वार्डवासियों से अपील की है कि नल कनेक्शन राशि भरने में जल्दबाजी न करें और अन्याय के खिलाफ उजड़ते शहर बढ़ती बेरोजगारी वाले शहर में
भाजपा सरकार द्वारा की जाने वाली राजस्व की लूट में डटकर मुकाबला करें। पानी जैसी मूलभूत सुविधा से कोई भी देश की सरकार जन मानस को वंचित नहीं कर सकती पानी देना सरकार का आपके प्रति संवैधानिक अधिकार हैं जिस लक्ष्मी सिविल इंजीयरिंग कंपनी ने 2 साल के काम को 8 साल में भी पूरा नहीं किया उसे कोई पेनाल्टी नहीं और जनता जनार्दन को पानी के चंद रुपए नहीं भरने में पानी में पेनाल्टी लगाने और नोटिस थमाने का काम भाजपा की सरकार द्वारा किया जा रहा हैं इस महंगाई और रोजगार के अभाव में ये जनविरोधी कार्य बेहद निंदनीय और अति गंभीर विषय हैं।





