
ब्यूरो रिपोर्ट
मुख्य मंत्री कन्या विवाह योजना का लाभ दिलाने सैकड़ो हितग्राही वर वधु जोड़ो ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत घोड़ाडोंगरी को ज्ञापन सौप योजना का लाभ दिलाने की मांग की है।
बता दे की गरीबी रेखा में आने वाले परिवारों हेतु 30 अप्रेल को घोड़ाडोंगरी विकासखंड में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत सामूहिक विवाह संपन्न होना है। जिस हेतु विकासखंण्ड घोड़ाडोंगरी में घोड़ाडोंगरी जनपद , नगर पालिका सारणी, नगर परिषद् शाहपुर व् चिचोली और नगर परिषद् घोड़ाडोंगरी क्षेत्र अंतर्गत केवल 200 जोड़ो का लक्ष्य शासन द्वारा निर्धारित किया गया है। जो क्षेत्र की जनसँख्या को देखते हुए कम है। जिसके चलते आवेदन जमा होने की तारीख के दूसरे दिन ही 200 BPL जोड़ो का लक्ष्य पूरा हो गया।
आवेदन जमा करने की तिथि 16 अप्रेल है। लेकिन लक्ष्य पूरा होने पर अब आवेदन नहीं लिये जा रहे और कई वर -वधू जोड़े जो कि BPL गरीबी रेखा धारक की सूची में आते है। लक्ष्य पूर्ण होने के चलते अब उन्हें लौटाया जा रहा है। जिस पर पात्र हितग्राहियो में असंतोष व्याप्त है। जिसके चलते सैकड़ों की संख्या में वंचित वर वधु जोड़ो ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत घोड़ाडोंगरी को ज्ञापन सौप संख्या बढाए जाने और योजना का लाभ दिलाने की मांग की है।






