
ब्यूरो रिपोर्ट
राजधानी भोपाल में फिर अधिवक्ता के साथ मारपीट और चैन लूटने का मामला सामने आया है। पीड़ित अधिवक्ता ने बताया की बीती रात्रि खाना लेने शहर की बड़ी होटल में गए थे खाना पैक करवाया और पेमेंट भी कर दिया। लेकिन खाने के पैकेट से दूषित भोजन की महक आने से होटल मालिक से शिकायत की जिस पर होटल मालिक और उनके कर्मचारियों ने अधिवक्ता के साथ झूमाझटकी और मारपीट की। जिसमे उन्हें चोट आई और झूमाझटकी में उनकी गले की चैन गिर गई।
जिसके बाद होटल मालिक अधिवत्क्ता को धमकाते हुए अधिवक्ताओ के खिलाफ अपशब्द कहे , और कहा की थाने में भी हमारी सेटिंग है। कह कर हब्बीबगंज थाने में फोन लगा झूठी एफआईआर दर्ज करा दी।
अधिवक्ता यूनियन के संज्ञान में मामले के आते ही साथी अधिवक्ताओं ने पीड़ित अधिवक्ता को न्याय दिलाने थाने पंहुचे। वही आक्रोशित अधिवक्ता साथियो द्वारा चक्काजाम भी कर दिया।
और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को पूरी बात बताई। जिसके बाद पुलिस ने आश्वासन देते हुए ना केवल अधिवक्ता की शिकायत दर्ज की बल्कि होटल मालिक द्वारा की गई एफआईआर को भी विधिक नियमानुसार खात्मा लगाने का आश्वासन दिया।






