
ब्यूरो रिपोर्ट
बैतूल। शहर के विकास नगर कालापाठा निवासी एवं प्राचार्य पद से सेवानिवृत पंडित महेश कुमार पचौरी का रविवार 12 अप्रैल को सुबह प्रात: 6.30 बजे निधन हो गया। उनकी अंतिम यात्रा साय 4.30 बजे निज निवास विकटर फोटो स्टूडियो के पास, विकास नगर कालापाठा बैतूल से निकाली गई और कोठीबाजार मोक्षधाम में अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में नागरिक जनप्रतिनिधि शामिल हुए। स्व. पचौरी 82 वर्ष के थे और 82 साल की उम्र में लंबी बीमारी के बाद रविवार सुबह देवलोक गमन हो गया है। वे अपने पीछे पत्नी श्रीमती शकुंतला पचौरी (सेवानिवृत्त प्राचार्य), तीन भाई, तीन बहन समेत चार बेटियां-दामाद, नाती-पोते का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए है।





