
ब्यूरो रिपोर्ट
नवागत कलेक्टर डॉ सौरभ संजय सोनवणे ने रविवार को पदभार ग्रहण कर जिले की कमान संभाल ली है। वही आज वे जिला मुख्यालय पर पत्रकारों से पत्रकारवार्ता में चर्चा करेंगे।
बता दे की मध्यप्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार वर्ष 2017 बैच के आईएएस अधिकारी डॉ. सौरभ संजय सोनवणे को बैतूल जिले के कलेक्टर के रूप में पदस्थ किया गया है। उक्त आदेश के पालन में उन्होंने अपना पदभार ग्रहण किया।
जिले में आगमन पर नवागत कलेक्टर डॉ. सोनवणे का अपर कलेक्टर श्रीमती वंदना जाट सहित अन्य अधिकारियों द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया। डॉ. सोनवणे इससे पूर्व आयुक्त नगर निगम रीवा सहित विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।






