
ब्यूरो रिपोर्ट
- प्रदेश सह मीडिया प्रभारी बनने पर सतपुड़ा व्यापारी संघ ने किया सम्मान
- विशाल बत्रा बने प्रदेश सह मीडिया प्रभारी
सतपुड़ा व्यापारी के संघ अरविंद सोनी एवं सचिव शमीम रिजवी ने बताया कि सतपुड़ा ठेकेदार संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं समाजसेवी व भाजपा नेता विशाल बत्रा को प्रदेश स्तर पर नई जिम्मेदारी मिलने पर क्षेत्र गौरवंती हुआ है और यह हर्ष का विषय है।
बत्रा के प्रथम नगर आगमन पर शॉपिंग सेंटर में वरिष्ठ व्यापारियों, भाजपा नेताओं, एवं ठेकेदारों द्वारा पुष्प माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया गया, एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार माना गया।

इस कड़ी में विशाल बत्रा द्वारा भाजपा में अपने लंबे सफर को भी याद किया गया
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता पी जे शर्मा, दीपक ऊईके,कुनबी समाज के अध्यक्ष विजय पंडलक, सतपुड़ा प्लांट में विधायक प्रतिनिधि संजय अग्रवाल , समाजसेवी सुनील भारद्वाज ,मानव अधिकार आयोग के जिला अध्यक्ष सतीश बौरासी , भारतीय मजदूर संघ के ब्लॉक उपाध्यक्ष निराकार सागर,मेहरा समाज के अध्यक्ष राजकुमार नागले, त्रिरत्न बुद्ध विहार समिति सारणी के पदाधिकारी गौतम,बोदले,वरिष्ठ व्यवसायी मोनु बत्रा, पूर्व पार्षद संदीप झपाटे,ठेकेदार संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी दिनेश साबले, समाजसेवी प्रमोद विजयवार, सुधीर यादव, सुधीर पाल,राकेश सोनी, संजय पाल, एवं दीनदयाल मालवीय सहित अन्य वरिष्ठ जन उपस्थित रहे।





