
ब्यूरो रिपोर्ट
पाथाखेड़ा प्रेमनगर की पी एम श्री विद्यालय की एक होनहार छात्रा ने आँखो पर पट्टी बांधकर सिर्फ ढोलक के थाप के इशारों पर लगभग 200 कदमो की दुरी पर चार फुट ऊँचे मंच पर चार सीढियाँ चढ़ अन्य अतिथियों के बीच बैठे मुख्य अतिथि विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे का फूलों का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। जिसकी यह अकल्पनीय छुपी हुई प्रतिभा देख हर कोई दांतों तले उंगलियां दबाने को मजबूर हो गया। वही मुख्य अतिथि विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे और नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे भी बालिका की प्रतिभा देख हतप्रद दिखाई दिए।
ऐसा स्वागत शायद ही और कंही देखने को मिला होगा की एक स्कूली बालिका हाथों में गुलदस्ता और आँखों पर पट्टी बाँध मंच के नीचे बैठी अन्य छात्राओं के पांच से ढोलक की थाप पर अंदाजा लगाते हुए पहले धीर धीर मंच तक पहुँचती है। फिर सीढ़ियों पर चढ़ती है। और उसके बाद मंच पर बैठे मुख्य अतिथि विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे का फूलों का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत करती है । देखें वीडियो –






