
जयराम प्रजापति की रिपोर्ट
घोड़ाडोंगरी जनपद पंचायत अंतर्गत रानीपुर से भोपाली मार्ग पर महज 4 माह पूर्व बनी पुलिया जर्जर हो कर दुर्घटनाओं का सबब बन गई है। वही घोड़ाडोंगरी विधायक गंगा सज्जन सिंह ऊइके द्वारा विधायक निधि से बनाए गए यात्री प्रतीक्षालय ग्राम- जांगड़ा, ग्राम पंचायत-छूरी, जनपद पंचायत-घोड़ाडोंगरी के क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले यात्री प्रतीक्षालय में बैठने के लिए बनाई गई बैंचों को अज्ञात चोर उखाड़ कर ले गए।
इसी प्रतीक्षालय के लगभग 100 मीटर आगे रानीपुर से भोपाली जाते समय इसी मार्ग मे अंधे मोड़ पर बनी पुलिया लगभग 4 माह पूर्व इस कमजोर पुलिया को महाशिवरात्रि पर लगने वाले छोटा महादेव “भोपाली मेले” के आयोजन के समय मात्र कुछ बोरी सीमेंट, रेत एवं गिट्टी की सहायता से रिपेयर आनन फानन में रिपेयर कर लीपा-पोती की गई थी। किंतु यह पुलिया अब उसे रिपेयर का आभार पूरा कर चुकी हैं और अपनी स्थिति पर निरंतर आंसू बहा रही हैं।

आपको बता दे की आज से कुछ समय पूर्व ही इस मार्ग पर सड़क दुर्घटना के कारण व्यक्तियों एवं ग्रामीण घायल एवं गंभीर चोटों के शिकार और एक व्यक्ति की मृत्यु भी हो चुकी हैं। अंधा मोड़ होने के कारण तेजी से चलने वाले वाहन भी यहां पर स्थित सूचना पटल से टकरा गई हैं और वह भी ध्वस्त हो चुका हैं। यह पुलिया आए दिन नई-नई दुर्घटनाओं का केंद्र बन चुकी हैं। किंतु सिर्फ कागजी कार्यवाही दिखाई जा रही हैं। ग्रामीणों को झूठा आश्वासन दिया जा रहा हैं।
आपको बता दे कि यह पुलिया ग्राम – जांगड़ा, उमरी, भोपाली, सीताकामथ, छुरी जैसे अनेक गांवों को आपस में जोड़ती हैं और सैकड़ो ग्रामीणों, स्कूली वाहनों का आवागमन के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण मार्ग हैं। इसी मार्ग से होते हुए श्रद्धालुजन भी छोटा भोपाली में भगवान महादेव के दर्शन हेतु निरंतर जाते रहते हैं। इन वाहनों से इन मार्ग से भारी वाहनों का जाना प्रतिबंधित है किंतु भारी वाहनों का आवागमन भी इसी मार्ग से निरंतर होता हैं। स्थानीय प्रशासन को चाहिए कि इस समस्या का स्थाई और ठोस निराकरण निकल जाए ताकि आए दिन होने वाली इन घटनाओं को रोका जा सके और लापरवाह अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कानूनिबद्ध तरीके से कार्यवाही कर दंडित किया जाए।
आपको बता दे की जब इस पुलिया की समस्या के विषय में ग्रामीणों से जानने की इच्छा जाहिर की गई तो उन्होंने कुछ भी कहने से स्पष्ट मना कर दिया।






