
ब्यूरो रिपोर्ट
*नशे के खिलाफ सख्ती: कोतवाली पुलिस ने 30 हजार की ब्राउन शुगर की जब्त*
दिनांक 19.04.2026 को कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में खड़े होकर ब्राउन शुगर की बिक्री करने की फिराक में हैं। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी की गई तथा विधि सम्मत कार्यवाही करते हुए संदिग्धों की तलाशी ली गई।
आरोपियों से पूछताछ जारी है, जिससे मादक पदार्थ उपलब्ध कराने वाले अन्य व्यक्तियों एवं गिरोह के संबंध में जानकारी प्राप्त कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
1. *लक्कीराज गोस्वामी*
2. *प्रभांशु डोंगरे*
*02 ग्राम ब्राउन शुगर (कीमत लगभग 30,000 रुपये)*
निरीक्षक देवकरण डेहरिया, उप निरीक्षक छत्रपाल धुर्वे, उप निरीक्षक उत्तम मस्तकार, प्रधान आरक्षक स्यू उइके, आरक्षक अनिरुद्ध, आरक्षक नितिन चौहान, आरक्षक सोनू सूरवंशी, आरक्षक उज्जवल दुबे एवं साइबर से दीपेन्द्र सिंह की सराहनीय भूमिका रही।
पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन ने आमजन से अपील की है कि वे नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में पुलिस का सहयोग करें। यदि किसी भी व्यक्ति को मादक पदार्थों के क्रय-विक्रय या अवैध गतिविधियों की जानकारी मिलती है, तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।





