
ब्यूरो रिपोर्ट
- सेवा दिवस के रूप में मनाई गई पूर्व सांसद की जयंती
- सैकडो कार्यकर्ताओं ने अर्पित किए श्रृद्वासुमन
- राहगीरों के लिए खोला सार्वजनिक प्याउ
बैतूल। बैतूल हरदा संसदीय क्षेत्र के अजेय सांसद, मध्यप्रदेष भाजपा के पूर्व कोषाध्यक्ष, जिला भाजपा के पितृपुरूष स्व. विजय कुमार खंडेलवाल जी की जन्म जयंती सेवा दिवस के रूप में मनाई गई। जिला भाजपा कार्यालय विजय भवन में श्री खंडेलवाल के पारिवारिक मित्र ,परिजन एवं पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओ ने स्वर्गीय श्री खंडेलवाल जी के छायाचित्र के सम्मुख दीपप्रज्जवलन कर माल्यार्पण करते हुए श्रृद्वासुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर राहगीरों के लिए शीतल पेयजल की व्यवस्था हेतू प्याउ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुधाकर पंवार ने कहा कि बाबूजी के बताए मार्ग पर चलते हुए आज जिले में भाजपा सषक्त हुई है। उनके विकास के दृष्टिकोण ने हमारे जिले को मध्यप्रदेष के मानचित्र पर सही पहचान दिलाने का कार्य किया है। बाबूजी हर परिस्थिती में संघर्ष को सफलता का मंत्र बताते थे। आज भी बाबूजी की बातें हर कार्यकर्ता और पदाधिकारी का मार्ग दर्षन करती है। इस अवसर पर मुकेष खंडेलवाल, प्रदीप खंडेलवाल, प्रदीप गंगवानी, रमेष मिश्रा, बाबा शाह, मूरारी कपूर, राकेष द्विवेदी, परमानंद खंडेलवाल, नंदराम जसूजा, इंद्रजीत मेहता, पूर्व सांसद ज्योति धुर्वे, पूर्व जिलाध्यक्ष षिवप्रसाद राठौर, विधायक डा.योगेष पंडाग्रे, मोहित गर्ग, राजेन्द्र साहू, अमित पटेल, सतीष पाठा, भगवत चढोकार, जिला महामंत्री कमलेष सिंह , कृष्णा गायकी, जिला उपाध्यक्ष इंद्रपाल पुण्डे, रष्मि साहू, नरेष फाटे, आनंद प्रजापति, अतीत पंवार, अभिजर हुसैन , ममता मालवी, कोषाध्यक्ष दीपक सलूजा, मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा, विक्रम वैद्य, नीतू पटेल, गोवर्धन राने, डा.अरूण जयसिंगपुरे, पिंटू परिहार, दिलीप जावंजाल, भावेष चढोकार, कृष्णा पाठा, भोला खंडेलवाल, भोजराज साबले, रवि कालभोर, रवि हिराणी , सतीष साहू, चाणक्य राखेडे, बिरजू परखे, कुणाल शर्मा सहित बडी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, समाजसेवी, कार्यकर्ता मौजूद रहे।





