
ब्यूरो रिपोर्ट
सारनी। नगर पालिका परिषद सारनी क्षेत्र में विधिवत् ठेका शराब दुकान संचालन मामले में जिला निष्पादन समिति का निष्क्रिय उदासीन रवैया उजागर जहां मिली सस्ती दुकान वही खुलवाई ठेका शराब दुकान।
आम आदमी पार्टी मध्यप्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष नर्मदापुरम जोन प्रभारी अजय सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला कलेक्टर द्वारा जिला निष्पादन समिति का गठन कर उस समिति के माध्यम से जिलें की शराब दुकान की नीलामी,शराब आवंटन,स्थान निर्धारण,राजस्व वसूली जैसे कई महत्वपूर्ण कराए जाते है।
नगर पालिका परिषद सारनी क्षेत्र में WCL,फॉरेस्ट, MPPGCL की अनाधिकृत दुकानों में बगड़ोना,सारनी की निजी दुकानों में मनमर्जी से शराब ठेकेदार द्वारा जिला निष्पादन समिति को ठेंगा दिखाते हुए मनमर्जी से मनचाहे स्थलों पर शराब बिक्री करने का कार्य लगातार विगत कई वर्षों से सतत् रूप से जारी है।
जिससे सीधा आमजनों को इसका गहरा असर पड़ रहा हैं अपराध बढ़ रहा हैं आज शासन की ठेका शराब दुकान नीलामी के उपरांत आसानी से गली गली में इन क्षेत्रों से आसानी से अब शराब भी उपलब्ध हो रही हैं। जिसका शासन प्रशासन का इस और कोई ध्यान नहीं हैं। नई ठेका शराब नीलामी में इस बार पुनः बिना जिला निष्पादन समिति के स्थान निर्धारण के बिना ही पूर्व की तरह उक्त स्थलों पर ठेका शराब दुकानों का संचालन किया जा रहा है जो शासन प्रशासन की बड़ी लापरवाही को उजागर करता हैं।
वार्ड क्रमांक 36 हवाई पट्टी बैतूल परासिया राज्य मार्ग बगडोना के किनारे जहां चौपाटी लगती हैं और कई परिवार के लोग अपने बच्चों के साथ उक्त स्थल पर आते हैं,जहां एक निजी अस्पताल का संचालन होता हैं,जहा एक निजी स्कूल संचालन होता है,जहां एक निजी कॉलेज का संचालन होता हैं,उसी मार्ग पर कुछ दूरी पर हनुमान मंदिर बना हुआ हैं सुबह शाम बच्चे,बुजुर्ग,उस मार्ग से पूजा करने,मॉर्निंग इवनिंग वॉक के लिए आते है बच्चे शिक्षक मरीज उस मार्ग से स्कूल कॉलेज अस्पताल आना जाना करते हैं वहां और वार्ड क्रमांक 1 सारनी में भी पूर्व की तरह वार्डवासियों की आपत्ति के बावजूद आबादी क्षेत्र और सेंट्रल बैंक के बाजू में ही अब मनमर्जी से नया ठेका शराब दुकान का संचालन शुरू कर दिया गया हैं। जिससे एक बड़ी अनहोनी इन स्थलों पर शराब दुकान संचालन से घटित हो सकती है क्या जिला निष्पादन समिति इन सभी पहलुओं को बार बार नजरअंदाज कर अपनी जिम्मेदारियों से विमुख हो रही हैं। या ठेका शराब फर्मों पर जिला कलेक्टर,आबकारी विभाग,जिला निष्पादन समिति का नियंत्रण नहीं हैं या यूं कहें कि भाजपा की डबल इंजन सरकार में जन मानस की सुरक्षा का मानक किसी भी दृष्टिकोण से यहां लागू नहीं होता हैं।
क्षेत्र में बीजेपी सरकार में जिला निष्पादन समिति बनी स्थान निर्धारण में गैर जिम्मेदार जिम्मेदारियों से झाड़ा पल्ला क्षेत्र के स्थानीय बीजेपी नेताओं ने साधा मौन आबकारी नीति के नियम शर्तों को सिर्फ आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार गिराने तक ही सीमित रखा बीजेपी सरकार ने क्षेत्र की जनता की सुरक्षा से सीधा से खुला खिलवाड़ ठेका शराब दुकान संचालन मामले में मूक दर्शक बना शासन प्रशासन आखिर क्यों किया जा रहा हैं नियमों का खुला उल्लंघन जल्दी ही इस मामले में जिला कलेक्टर से भेंट कर जन मानस से जुड़े सुरक्षा के अति महत्वपूर्ण विषयों से अवगत कराया जाएगा।





