
ब्यूरो रिपोर्ट
मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना 2026 के अंतर्गत जनपद पंचायत बैतूल के तत्वावधान में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन 26 अप्रैल को प्रातः 11 बजे पुलिस ग्राउंड बैतूल में किया जाएगा। कार्यक्रम में वर-वधू एक साथ विवाह बंधन में बंधेंगे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्य मंत्री श्री दुर्गादास उइके एवं मध्यप्रदेश शासन के लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री व जिले के प्रभारी मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल उपस्थिति प्रस्तावित है । कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष व विधायक बैतूल श्री हेमंत खंडेलवाल एवं विधायक आमला श्री योगेश पंडाग्रे करेंगे।
विशेष अतिथियों में विधायक घोड़ाडोंगरी श्रीमती गंगाबाई उइके, विधायक भैंसदेही श्री महेंद्र सिंह चौहान, विधायक मुलताई श्री चंद्रशेखर देशमुख, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजा पवार, उपाध्यक्ष श्री हंसराज धुर्वे, जिला विकास सलाहकार समिति सदस्य श्री सुधाकर पवार, जनपद अध्यक्ष श्रीमती इमलाबाई जावलकर, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पार्वतीबाई बारस्कर, नगर परिषद बैतूल बाजार अध्यक्ष श्रीमती दुर्गावती वर्मा, जनपद पंचायत आठनेर अध्यक्ष श्रीमती रोशनी उईके, नगर परिषद आठनेर अध्यक्ष श्रीमती सुषमा मनोज जगताप, जनपद पंचायत आमला अध्यक्ष श्री गणेश यादव, नगर पालिका आमला अध्यक्ष श्री नितिन गाडरे सहित जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय निकायों के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।






