
ब्यूरो रिपोर्ट
मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार 26 अप्रैल को जिला जेल बैतूल में जेल लोक अदालत का आयोजन किया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बैतूल श्री दिनेश कुमार थपलियाल एवं जेल लोक अदालत की नोडल अधिकारी सुश्री रश्मि खुराना न्यायिक मजिस्ट्रेट बैतूल एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहें। जेल अधीक्षक जिला जेल श्री योगेंद्र कुमार तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि उपस्थित न्यायाधीशों द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वर्चुअल रूप से माननीय मुख्य न्यायाधिपति, उच्च न्यायालय द्वारा केंद्रीय जेल ग्वालियर में आयोजित जेल लोक अदालत के उद्घाटन समारोह में भी सहभागिता दर्ज कराई गई।




