
ब्यूरो रिपोर्ट
– ‘मन की बात‘ कार्यक्रम हर समाज वर्ग के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला रहा है
– श्री हेमंत खण्डेलवाल
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल ने बैतूल जिले की बैतूल विधानसभा के गंज मंडल के बूथ क्र. 108, भगत सिंह वार्ड सदर में श्री हरीश गडेकर के मकान में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय जनों के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के ‘मन की बात‘ कार्यक्रम का श्रवण किया। मन की बात सुनने के ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के ‘मन की बात’ देश के करोड़ों नागरिकों को जोड़ने वाला एक सशक्त संवाद मंच है। प्रधानमंत्री जी ने ‘मन की बात’ को देशवासियों के मन में बैठा दिया है। कांग्रेस पार्टी महिलाओं और किसानों के साथ हमेशा से अन्याय करती आ रही है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में विज्ञान, तकनीक और नवाचार से भारत नई ऊंचाइयों पर पहुंच रहा है। प्रधानमंत्री जी के ‘मन की बात‘ कार्यक्रम हर समाज वर्ग के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला रहा है। प्रधानमंत्री जी ने युवाओं और महिलाओं को रोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनने की जो बात कही है, उससे लोगों का जीवन भी बेहतर होगा और देश भी आत्मनिर्भर बनेगा
फास्ट ब्रीडर रिएक्टर की सफलता मील का पत्थर – श्री हेमंत खण्डेलवाल
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ‘मन की बात‘ कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत निरंतर विज्ञान, तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कलपक्कम में फास्ट ब्रीडर रिएक्टर द्वारा क्रिटिकलिटी हासिल किए जाने की ऐतिहासिक उपलब्धि पर देश के परमाणु वैज्ञानिकों की सराहना की और इसे आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक मील का पत्थर बताया। यह उपलब्धि भारत की वैज्ञानिक क्षमता, शोध कौशल और वैश्विक स्तर पर बढ़ती प्रतिष्ठा का सशक्त प्रमाण है।
डिजिटल नवाचार से सशक्त हो रही जनगणना प्रक्रिया
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में संचालित जनगणना अभियान में आधुनिक नवाचारों और डिजिटल माध्यमों के प्रयोग से जनगणना प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, सटीक और सरल बन रही है। इस जनगणना से शासन-प्रशासन को नीतिगत निर्णय लेने में मजबूती मिलेगी और योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी रूप से पहुंच सकेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने ब्राजील में आयोजित अंतरराष्ट्रीय चीज प्रतियोगिता में भारतीय चीज के दो ब्रांड्स को प्रतिष्ठित पुरस्कार मिलने का उल्लेख करते हुए इसे देश के डेयरी क्षेत्र की बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि यह सफलता ‘मेक इन इंडिया’ की भावना को सशक्त करती है और भारतीय उत्पादों की वैश्विक गुणवत्ता को दर्शाती है।
बैतूल में पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता व विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे, पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री सुधाकर पवार, गंज मंडल अध्यक्ष श्री विकास मिश्रा, कोठीबाजार मंडल अध्यक्ष श्री विक्रम वैद्य, बूथ अध्यक्ष श्री लोकनाथ साहू सहित पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




