
ब्यूरो रिपोर्ट
जिले में तापमान में वृद्धि होने के कारण विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र – छात्राओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए बैतूल जिले में संचालित समस्त शासकीय / अशासकीय / केन्द्रीय विद्यालय / जवाहर नवोदय विद्यालय / आई.सी.एस.ई./सी.बी. एस.ई. / अन्य मान्यता प्राप्त शालाओं के अध्यापन का समय प्रातः 07:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक किया गया था।
जिले में तापमान अधिक होने एवं आगामी दिवसों में तापमान में वृद्धि होने की संभावना के दृष्टिगत शिक्षण संस्थाओं में अध्ययनरत विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना को देखते हुए प्री-प्राइमरी से कक्षा 8 वीं तक के समस्त शासकीय / अशासकीय / केन्द्रीय विद्यालय / जवाहर नवोदय विद्यालय / आई.सी.एस.ई. / सी.बी.एस.ई. / अन्य मान्यता प्राप्त समस्त शालाओं में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए आगामी आदेश तक का अवकाश घोषित किया गया है।
कक्षा 9 वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए अध्यापन का समय प्रातः 07:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक यथावत रहेगा। समस्त शासकीय संस्था प्रमुख व् शिक्षक विद्यालय में उपस्थित रहकर इस दौरान विद्यालयीन कार्य करेंगे। शासन द्वारा पूर्व से निर्धारित परीक्षा आदि आवश्यक कार्यक्रम यथावत समय सारणी अनुसार संचालित रहेंगे ।




