
ब्यूरो रिपोर्ट
आरोह 2026 अंतर्गत ग्रीष्मकालीन खेलों के प्रशिक्षण शिविरों के सफल आयोजन को लेकर कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट में बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर डॉ. सोनवणे ने जिला खेल अधिकारी को निर्देशित किया कि सभी आयोजन स्थलों पर खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों के लिए आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं।
उन्होंने निर्देश दिए कि चिन्हित खेल मैदानों में साफ-सफाई, पेयजल एवं शौचालय की समुचित व्यवस्था नगर पालिका के माध्यम से कराई जाए। साथ ही शिविर स्थलों पर प्राथमिक उपचार एवं चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए गए।
कलेक्टर डॉ सोनवणे ने कहा कि शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविरों का सुव्यवस्थित एवं समयबद्ध आयोजन सुनिश्चित किया जाए, ताकि खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण वातावरण मिल सके। उन्होंने महिला खिलाड़ियों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।
बैठक में डीएफओ श्री नवीन गर्ग, डीएफओ श्री अरिहंत कोचर, अपर कलेक्टर श्रीमती वंदना जाट, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी, जिला खेल अधिकारी श्रीमती पूजा कुरील सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।




