
ब्यूरो रिपोर्ट
बैतूल मुख्यालय पर आयोजित मुख्यमंत्री कन्या दान विवाह के आयोजन से लौटते हुए घोड़ाडोंगरी विधायक श्रीमती गंगा सज्जन सिंह उईके ने रानीपुर बस स्टेण्ड पर अल्प विराम लिया। जहाँ स्वल्पाहार हेतु भाजपा कार्यकर्ता रितेश वंत्रप और हितेश वंत्रप के विशेष आग्रह पर उनके प्रतिष्ठान होटल राजा रानी पर पहुंची और चाय एवं स्वल्पाहार ग्रहण किया ।
इस दौरान ग्राम के वरिष्ठ जन कुंवर लाल जावलकर , राजकुमार उइके , रामचरण जावलकर, सिद्धार्थ बिहारे एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ताओ से भी मुलाक़ात की। और होटल संचालक रितेश वंत्रप और हितेश वंत्रप के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आशीर्वाद दिया।
जिसका जिक्र स्वयं विधायक श्रीमती गंगा सज्जन सिंह उईके ने अपने सोशल मीडिया पेज पर साँझा किया है। उन्होंने FB पर पोस्ट करते हुए लिखा है की “कार्यकर्ता का स्नेह ही ऊर्जा का श्रोत है। कल रानीपुर में कार्यकर्ता श्री रितेश वंत्रप जी के होटल पर उनके आत्मीय आग्रह पर रूककर नाश्ता किया। इस दौरान बाबूजी से भेंट की और कुशलक्षेम जानी। कार्यकर्ताओ का यह प्रेम और अपनापन ही हमारी ऊर्जा है।”

बता दे की विधायक घोड़ाडोंगरी श्रीमती गंगा सज्जन सिंह उइके जी की यही सादगी उनकी क्षेत्र में लोकप्रियता का बड़ा कारण है। कार्यकर्ता छोटा हो या बड़ा, सभी को समान रूप से सम्मान देना और उनके आत्मसम्मान को सुरक्षित रखना, श्रीमती उइके के





