
ब्यूरो रिपोर्ट
नगर पालिका वार्ड नम्बर 3 में निवासरत मन्नूलाल पवार (55 वर्ष ) ने दोपहर लगभग 1 से ढेड़ बजे के बीच अपने निवास पर फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। अभी घटना का कारण अज्ञात है। मन्नूलाल एल्युमिनियम एवं ग्लास वर्क करते थे। किन्तु कोरोना के समय से वे बीमारी से ग्रसित थे। जिन्हे लकवे का अटैक हुआ था। इलाज के बाद वो ठीक भी हो गए थे। किन्तु पारिवारिक और आर्थिक परेशानी से जूझ रहे थे।
फिलहाल खबर लिखे जाने तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची है।






