
ब्यूरो रिपोर्ट
कलेक्टर कार्यालय रीवा में आज कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने लेट लतीफी से आफिस आने वाले कर्मचारियों की कलेक्टर परिसर में ही क्लॉस लगा दी। नजारा गजब का था मुख्य गेट में खड़े होकर कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी विलंब से कार्यालय आने वालों को कतारबद्ध कर एक एक की खबर ली। और देरी से आने पर परिसर में ही खड़ा कर दिया।
बता दे की मध्यप्रदेश में प्रशासनिक अनुशासन बढ़ाने के लिए सरकारी दफ्तरों का समय बदला दिया गया है, जिसके तहत अब सुबह 10:00 बजे से कार्यालय आना अनिवार्य है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा लिए गए इस फैसले का उद्देश्य कामकाज में तेजी लाना और जनकल्याण योजनाओं को समय पर पूरा करना है। यह आदेश सभी सरकारी कर्मचारियों पर लागू होगा।
इसी नियम के परिपालन में कलेक्टर ने रियलिटी चेक करने आज समय पर पहुंच जांच की जिसमे आधे से ज्यादा कर्मचारी निर्धारित समय से देरी से आफिस पहुंचे। जिन्हे हिदायत दे कर समय पर आने के निर्देश दिए गए है।