
ब्यूरो रिपोर्ट
9 मई 2026 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत में मोटर दुर्घटना एवं क्षतिपूर्ति दावा के अधिक से अधिक प्रकरणों में समझौता कराने के उद्देश्य से प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बैतूल श्री दिनेश चन्द्र थपलियाल द्वारा 29 अप्रैल को बीमा कंपनी के अधिकारी, पैनल अधिवक्ता तथा क्लेमेंट के अधिवक्तागणों की मीटिंग ली गई।
उक्त बैठक में जिला न्यायाधीश श्री सचिन कुमार घोष एवं डॉ. कु. महजबीन खान, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री सोमनाथ राय, बीमा कंपनी के पेनल अधिवक्ता श्री बी.के. पांडे, श्री संजय शुक्ला, श्री निलेश चौरगडे, श्री विनोद टेकाडे, श्री एजे खान, श्री संजय मोखेडे, श्री उमेश खेडले तथा अन्य अधिवक्ता गण उपस्थित रहे।

जिला न्यायालय में आयोजित इस मीटिंग में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री दिनेश चन्द्र थपलियाल द्वारा बताया गया कि जिले में एक्सीडेंट क्लेम के 1540 प्रकरण लंबित है, यदि दुर्घटना के प्रकरणों में पीड़ित पक्ष को जितने कम समय में प्रतिकर प्राप्त होगा उससे उस परिवार को परेशानियों से उबरने में राहत मिलेगी। लोक अदालत एक ऐसा अवसर है, जहां बातचीत के माध्यम से और बिना किसी देरी के प्रतिकर प्राप्त हो सकता है। बीमा कंपनी के अधिवक्ता और पीड़ित पक्ष के अधिवक्ता समझौता के माध्यम से प्रकरण जल्दी निराकरण करा सकते है। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री दिनेश चन्द्र थपलियाल द्वारा यह भी बताया कि प्रतिदिन दोपहर 03 बजे से प्रीसिटिंग बैठके की जा रही है। जिसमें कोई भी अधिवक्ता व पक्षकार उपस्थित होकर दुर्घटना के प्रकरणों में राजीनामा अथवा निराकरण के लिये जानकारी दे सकता है।