
ब्यूरो रिपोर्ट
जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार के माध्यम से जिले में 20 स्वास्थ्य शिविर लगाने की प्राप्त स्वीकृति के परिपालन में 29 अप्रैल को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र घोड़ाडोंगरी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभांरभ मुख्य अतिथि भूतपूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव श्री रामजीलाल उइके, पूर्व विधायक श्रीमती गीता रामजीलाल उइके, श्री राजेश महतो, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री सोनू खनूजा, श्री सुनील शर्मा, श्री महेश पटेल, श्री इंदल यादव, श्री राकेश अरोड़ा, श्री नरेंद्र ऊइके, श्री सिद्धार्थ बिहारे, श्री एकराज पवार, श्री राम शंकर गोहे, श्रीमती उर्मिला तिवारी द्वारा किया गया। इस अवसर पर घोड़ाडोंगरी विधायक श्रीमती गंगा सज्जन उइके द्वारा शिविर का अवलोकन किया गया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज कुमार हुरमाड़े ने बताया कि शिविर में कुल 741 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया गया। जिला चिकित्सालय से चिकित्सा विशेषज्ञों ने मेडिसिन विभाग, शिशु रोग विशेषज्ञ, नाक कान गला, दंत रोग, मानसिक रोग, स्त्री रोग विशेषज्ञ आयुर्वेद तथा होम्योपैथिक चिकित्सा द्वारा मरीजों का परीक्षण तथा उपचार किया गया। शिविर में 109 गर्भवती महिलाओं की जांच स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर कविता कोरी द्वारा की गई। इसके अतिरिक्त आभा आईडी, आयुष्मान कार्ड, टीबी स्क्रीनिंग, स्वास्थ्य यकृत मिशन अंतर्गत कमर की नाप, बीएमआई एक्स-रे आईसीटीसी सेंटर अंतर्गत एचआईवी के स्क्रीनिंग की गई।

खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ संजीव शर्मा द्वारा शिविर का उद्देश्य एवं स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत संचालित जनहित योजनाओं से अवगत कराया गया। महिला तथा बाल विकास विभाग द्वारा शिविर में पोषण प्रदर्शनी का स्टॉल लगाया गया तथा पौष्टिक आहार एवं स्वस्थ रहने के तरीके बताए गए।

शिविर में चिकित्सा अधिकारी डॉ करन जनमेदा, डॉ सुरेंद्र सिंह धाकड़, डॉ अभयदेव इवने, डॉ पदमा नागवंशी, डॉ रश्मि ठाकुर, आयुर्वेदिक चिकित्सक, श्री आर.एन. जाटव, श्री एन. आर. देशमुख, श्री ऋषि पराड़कर, श्री धनराज सलामे, सेक्टर सुपरवाइजर, सीएचओ, एएनएम, डाटा एंट्री ऑपरेटर तथा अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि 2 मई 2026 को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बोरदेही में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा।