
ब्यूरो रिपोर्ट
जिले में जनगणना 2027 के प्रथम चरण यथा मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य 1 मई से प्रारंभ हुआ। इस अवसर पर कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी डॉ. सौरभ संजय सोनवणे के कुशल मार्गदर्शन और अपर कलेक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी श्रीमती वंदना जाट की उपस्थिति में जनगणना 2027 के पहले चरण मकानों की गणना कार्य का विधिवत शुभारंभ संयुक्त कलेक्टर कार्यालय भवन से प्रगति और विकास प्रगणक का पुष्पहार और पुष्पवर्षा कर किया गया।
जिला योजना अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला जनगणना अधिकारी श्री नरेन्द्र कुमार गौतम ने बताया कि प्रगति और विकास का पुष्प वर्षा से उत्साहवर्धन पुष्पवर्षा से प्रगणकों का उत्साहवर्धन कर जनगणना ब्लॉक में कार्य हेतु भेजा गया।

जिला जनगणना अधिकारी द्वारा जनगणना को राष्ट्र निर्माण की आधारभूत प्रक्रिया बताते हुए जनगणना ब्लॉक में कार्य प्रारंभ करने वाले प्रगणकों से कहा कि यह कार्य भविष्य के भारत और विकास योजनाओं की सुदृढ़ नींव है, इसे निर्धारित समय-सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण करना अत्यंत आवश्यक है। प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को निर्देशित किया गया कि वे प्रत्येक परिवार तक पहुंच सुनिश्चित करते हुए सटीक एवं पूर्ण जानकारी का संकलन करें तथा कार्य को निर्धारित समयावधि में संपन्न करें।

कार्यक्रम में प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों का सम्मान करते हुए उन्हें विनम्र, संवेदनशील एवं उत्तरदायी व्यवहार के साथ कार्य करने तथा नागरिकों से सटीक जानकारी संकलित करने के लिए प्रेरित किया गया। इसके अलावा चार्ज अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में प्रगणक पर्यवेक्षकों का मार्गदर्शन करने एवं उत्पन्न समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया।
समय-सीमा में टारगेट पूर्ण के निर्देश
जनगणना कार्य निदेशालय मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा गुरुवार को आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में दिये निर्देशानुसार जनगणना 2027 के प्रथम चरण हेतु प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को एचएलओ का फील्ड कार्य पूर्ण करने के लिए निर्धारित लक्ष्य समय-सीमा में समस्त चार्ज अधिकारी अक्षरशः पालन किया जाना सुनिश्चित करेगें। जिला योजना अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला जनगणना अधिकारी श्री नरेन्द्र कुमार गौतम, बैतूल के ग्रामीण एवं तहसील चार्ज अधिकारी तथा जिला स्तरीय जनगणना टीम द्वारा जनगणना 2027 महाअभियान के प्रथम चरण के फील्ड कार्य के लिए स्वागत बेला में सक्रिय भूमिका निभाई गई।





