
ब्यूरो रिपोर्ट
जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार के माध्यम से जिले में 20 स्वास्थ्य शिविर लगाने की प्राप्त स्वीकृति के परिपालन में 2 मई को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बोरदेही में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज कुमार हुरमाड़े ने बताया कि शिविर में जिला चिकित्सालय से स्त्री रोग, शिशु रोग, दंत रोग, मानसिक रोग विशेषज्ञों द्वारा मरीजों का परीक्षण कर उपचार किया जाएगा।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. हुरमाड़े ने आमजन से शिविर में अधिक से अधिक संख्या में आकर शिविर का लाभ लेने की अपील की है।