
ब्यूरो रिपोर्ट
भोपाल पुलिस कमिश्नर ने भोपाल शहर से अपराध और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए अभिनव अभियान छेड़ दिया है। इस अभियान के आम जनसामान्य को भी शामिल किया गया है। पुलिस आयुक्त, भोपाल ने आम सुचना जारी करते हुए जनता से मदद की अपील की है की कोई व्यक्ति यदि मादक पदार्थ, अवैध हथियार, चाकू, छुरी इत्यादि अपराधिक गतिविधियों संबंधी गुप्त जानकारी देना चाहता है, नीचे अंकित मोबाईल नम्बर पर सूचना दे सकता है। सूचनाकर्ता का नाम गुप्त रखा जाएगा । मोबाईल नम्बर-7587648330 .
स्वाभाविक है इस पहल से ना केवल आपराधियो पर नकेल कसी जा सकेगी बल्कि होने वाले अपराधों को भी रोकथाम में सख्ती आएगी। और अपराधियों के हौसले पस्त होंगे। इसी तरह की पहल सभी जिलों में भी होनी चाहिए। ताकि जनता का पुलिस अधिकारियों से सीधा संवाद हो सके।





