
ब्यूरो रिपोर्ट
🔹 घटना का संक्षिप्त विवरण :
दिनांक 01.05.2026 को फरियादी परसराम पिता मदरसा वरकड़े, उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम धाड़गांव, थाना रानीपुर, जिला बैतूल द्वारा थाना सारणी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसने दिनांक 13.04.2023 से 04.10.2025 के मध्य आरोपी दीपक डहारे से कुल ₹6,68,400/- उधार लिए थे। फरियादी द्वारा आरोपी को कुल ₹10,20,950/- वापस किए जाने के बावजूद आरोपी द्वारा अवैध रूप से अत्यधिक ब्याज की मांग करते हुए लगातार दबाव बनाया जा रहा था तथा जान से मारने की धमकी दी जा रही थी।
🔹आरोपी द्वारा फरियादी के 02 खाली चेक भी अपने पास रखे गए थे, जिन्हें वापस नहीं किया जा रहा था। उक्त रिपोर्ट पर थाना सारणी में अपराध धारा 3,4 म.प्र. ऋणियों का संरक्षण अधिनियम 1937 एवं 2-B, 3/11F म.प्र. साहूकार अधिनियम तथा धारा 308(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में त्वरित कार्यवाही :
🔹पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं एसडीओपी सारणी सुश्री प्रियंका करचाम के मार्गदर्शन में थाना सारणी पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी दीपक कुमार डहारे पिता सुन्दरलाल, उम्र 38 वर्ष, निवासी शोभापुर कॉलोनी पाथाखेड़ा, थाना सारणी को दिनांक 01.05.2026 को गिरफ्तार किया गया।
🔹आरोपी के कब्जे से फरियादी के 02 खाली चेक जप्त किए गए हैं। आरोपी को दिनांक 02.05.2026 को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
🔹 गिरफ्तार आरोपी :
दीपक कुमार डहारे पिता सुन्दरलाल, उम्र 38 वर्ष, निवासी शोभापुर कॉलोनी पाथाखेड़ा, थाना सारणी
🔹 सराहनीय भूमिका :
थाना प्रभारी: निरीक्षक जयपाल इनवाती
उपनिरीक्षक: प्रीति पालेवार
प्रधान आरक्षक: श्रीराम उईके
आरक्षक: आनंद कसोटिया
🔹 जनता से अपील
पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन द्वारा आमजन से अपील की गई है कि—
* किसी भी व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से अत्यधिक ब्याज (सूदखोरी) वसूलने, धमकी देने या दबाव बनाने की स्थिति में तत्काल नजदीकी पुलिस थाना या कंट्रोल रूम में सूचना दें।
* बिना वैध दस्तावेज एवं नियमों के किसी से उधार लेन-देन करने से बचें।
* किसी भी परिस्थिति में खाली चेक, स्टाम्प या हस्ताक्षरित दस्तावेज किसी को न दें।
* सूदखोरी एक दंडनीय अपराध है, इसके विरुद्ध पुलिस सख्ती से कार्रवाई कर रही है।
* यदि किसी अन्य व्यक्ति को भी उक्त आरोपी या किसी अन्य द्वारा इस प्रकार से परेशान किया जा रहा है, तो तत्काल थाना सारणी अथवा नजदीकी पुलिस थाने में संपर्क करें।






