
ब्यूरो रिपोर्ट
लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल 9 मई को बैतूल आएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रभारी मंत्री श्री पटेल शनिवार प्रातः 7:30 बजे भोपाल से बैतूल के लिए प्रस्थान करेंगे। प्रातः 10:30 बैतूल सर्किट हाउस में आगमन होगा। इसके पश्चात 11 बजे स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे तथा दोपहर 3 बजे बैतूल से बरेली, जिला रायसेन के प्रस्थान करेंगे।





