
धनराज साहू ब्यूरों रिपोर्ट
- हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता मनीष तिवारी ने भैंसदेही के अधिवक्ताओं से की सौजन्य मुलाकात।
- अधिवक्ता संघ की ओर से किया गया भव्य स्वागत।
भैंसदेही:- मध्यप्रदेश स्टेट बार काऊंसिल जबलपुर के कोषाध्यक्ष एवं जबलपुर हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता मनीष तिवारी ने भैंसदेही न्यायालय पहुंचकर अधिवक्ता संघ भैंसदेही के समस्त सम्माननीय अधिवक्ता गणों से सौजन्य मुलाकात कर स्टेट बार काउंसिल के चुनाव में उन्हे सहयोग प्रदान करने की अपील की।

अधिवक्ता मनीष तिवारी ने भैंसदेही के वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेन्द्र मालवीय,जी.एल.चंदेल, तुलसीराम पेठे एवं अधिवक्ता पी.बी. घानेकर का पुष्पमाला से स्वागत कर आशीर्वाद ग्रहण किया। अधिवक्ता संघ भैंसदेही के अध्यक्ष मारोती बारस्कर एवं सचिव संतोष राठौर के नेतृत्व में अधिवक्ता संघ के समस्त अधिवक्ताओं ने वरिष्ठ अधिवक्ता मनीष तिवारी का भैंसदेही पहुंचने पर पुष्पमालाओं से हार्दिक स्वागत कर सहयोग के लिए आश्वस्त किया। अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष संजय तिवारी ने अधिवक्ताओं की परेशानियों एवं समस्याओं से अवगत कराते हुए समय-समय पर दिए गए सहयोग के लिए अधिवक्ता मनीष तिवारी के प्रति आभार जताया।






