
ब्यूरो रिपोर्ट
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली द्वारा निर्धारित कैलेण्डर अनुसार वर्ष 2026 की द्वितीय नेशनल लोक अदालत का आयोजन जिला न्यायालय बैतूल एवं सिविल न्यायालय आमला, भैंसदेही तथा मुलताई में किया गया। प्रकरणों में राजीनामा व निराकरण हेतु प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री दिनेश चन्द्र थपलियाल द्वारा कुल 27 खण्डपीठों का गठन किया गया था। इस लोक अदालत में न्यायालय में लंबित कुल 838 प्रकरणो में समझौता कराया गया।

नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ प्रातः 10:30 बजे प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री दिनेश चन्द्र थपलियाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर नेशनल लोक अदालत प्रभारी अधिकारी एवं प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय श्री शिवबालक साहू, जिला न्यायाधीश श्री सचिन कुमार घोष, श्री कैलाश नारायण अहिरवार, सी.जे.एम, श्रीमती संगीता भारती राठौर, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव श्रीमती शर्मिला बिलवार, श्रीमती संघप्रिया भद्रसेन श्री राजकुमार भद्रसेन, श्री सुरेश यादव, श्री शुभम नीमा, सुश्री रश्मि खुराना, श्री शिखा पिसाल नीमा, सुश्री कृतिका मिश्रा एवं अधिवक्ता संघ अध्यक्ष श्री अशोक वर्मा, अभियोजन अधिकारी, अधिवक्तागण, जिला प्राधिकरण एवं न्यायालय के कर्मचारी बैंक, बीमा, नगर पालिका, विद्युत विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे ।
