
ब्यूरो रिपोर्ट
सारणी पुलिस की बड़ी कार्यवाही — अवैध गांजा तस्करी करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार
🔹 लगभग 4.783 किलोग्राम गांजा जप्त, एक अन्य आरोपी फरार
🔹पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध विक्रय पर प्रभावी नियंत्रण हेतु समस्त थाना प्रभारियों को विशेष निर्देश जारी किए गए हैं। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं एसडीओपी सारणी के मार्गदर्शन में थाना सारणी पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ (गांजा) के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।
🔹 घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 10.05.2026 को थाना सारणी पुलिस को दो अलग-अलग मुखबिर सूचनाएं प्राप्त हुईं —
🔹पहली कार्यवाही
सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति बगडोना हवाई पट्टी के पास अवैध मादक पदार्थ गांजा विक्रय करने के उद्देश्य से खड़े हैं। सूचना पर थाना सारणी पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई, जहां एक आरोपी को पकड़ लिया गया जबकि दूसरा आरोपी जंगल की ओर भाग गया।
🔹पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम बबलू धुर्वे पिता रावन धुर्वे उम्र 38 वर्ष निवासी बगडोना बस्ती थाना सारणी बताया। आरोपी के कब्जे से कुल 2.908 किलोग्राम गांजा जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना सारणी में अपराध क्रमांक 146/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
🔹दूसरी कार्यवाही
दूसरी सूचना प्राप्त हुई कि राखड़ डेम पार्किंग के पास एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर विक्रय करने हेतु खड़ा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ा गया।
🔹पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम शेख फरीद पिता शेख शहीद निवासी नगर पालिका के पास सारणी बताया। आरोपी के कब्जे से कुल 1.875 किलोग्राम गांजा जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 147/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया है।
प्रकरण में अन्य फरार आरोपी सरवन पिता फुलकर परते निवासी ढुमकाढाना छतरपुर सारणी की तलाश जारी है।
🔹 गिरफ्तार आरोपी
1. बबलू धुर्वे पिता रावन धुर्वे, उम्र 38 वर्ष, निवासी बगडोना बस्ती थाना सारणी
2. शेख फरीद पिता शेख शहीद, निवासी नगर पालिका के पास सारणी
🔹 जप्त सामग्री
कुल 4.783 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ (गांजा)
अनुमानित कीमत लगभग ₹80,000/-
🔹सराहनीय भूमिका
इस कार्यवाही में थाना सारणी पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका रही —
थाना प्रभारी : निरीक्षक जयपाल इनवाती
उपनिरीक्षक :
मनोज उईके, प्रीति पालेवार
प्रधान आरक्षक :
श्रीराम उईके, किशनलाल सेलू
आरक्षक :
देवलाल धुर्वे, मोहित भाटी, रविमोहन, आनंद कसोटिया, मोनू उईके
🔹बैतूल पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही जारी है तथा ऐसे अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।




