
ब्यूरो रिपोर्ट
कार्यालय आयुक्त उच्च शिक्षा मध्य प्रदेश शासन सतपुड़ा भवन भोपाल पत्र क्रमांक 1252/आउशि/योजना/2026 भोपाल दिनांक 25/ 3 /26 के पत्र अनुसार 11 जनवरी 2026 से 11 जनवरी 2027 तक आयोजित सोमनाथ स्वाभिमान पर्व अंतर्गत गतिविधियों के आयोजन की कड़ी में 11मई 2026 को युवा सहभागिता अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय कार्यक्रम की लाइव स्क्रीनिंग एवं सामूहिक सहभागिता कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य श्री प्रदीप पंद्राम के मार्गदर्शन और निर्देशन में आयोजित हुआ। प्राचार्य ने बताया कि इस आयोजन की परिकल्पना विनाश के स्मरण के रूप में नहीं बल्कि सहनशीलता विश्वास और सभ्यतागत आत्म सम्मान को श्रद्धांजलि के रूप में की गई है।

हम विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित कर भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के संवर्धन हेतु आत्मसात करें ।कार्यक्रम प्रभारी डॉक्टर अंजना संजय ने बताया कि सोमनाथ स्वाभिमान पर्व 11 जनवरी 20 26 से 11 जनवरी भी 27 तक आयोजित है 11 मई को सामूहिक सहभागिता राष्ट्रीय कार्यक्रम में बच्चों ने अटूट आस्था और सांस्कृतिक स्वाभिमान विषय पर निबंध और वाद विवाद प्रतियोगिता में भाग लिया जिसमें प्रथम स्थान दुर्गेश् वरकड़े बीए द्वितीय वर्ष और द्वितीय
स्थान प्रगति सिंह बीए द्वितीय वर्ष ने प्राप्त किया । डॉ हरीश लोखंडे ने सोमनाथ मंदिर की भारतीय संस्कृति के इतिहास ज्योतिर्लिंग परंपरा मंदिर स्थायित्व पर अपना व्याख्यान दिया इस अवसर पर श्री मनोज नागले डॉक्टर दसरू यदुवंशी श्री शैलेश श्रीवास्तव श्रीमती रीना उईके श्रीमती ज्योति भावरासे इत्यादि के साथ भारी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।




